बलरामपुर। वीर विनय चौराहे के पास स्थित हनुमान गढ़ी में मंगलवार को कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, अयोध्या सांसद बनने के बाद अवधेश प्रसाद खुद को अयोध्या के राजा के रूप में पेश कर रहे थे। इससे भी जनता नाराज हुई। हार का यह भी प्रमुख कारण रहा। उन्होंने कहा, भाजपा ने पासी समाज का उम्मीदवार उतारा। विकास कार्य भी कराए। ये रणनीति कामयाब रही। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर बृजभूषण ने कहा, अरविंद केजरीवाल के झूठ से दिल्ली के लोग ऊब चुके थे। सांसद ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर महंत महेंद्र दास, विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, पल्टूराम, संजीव सिंह, डीपी सिंह, शिवबहादुर पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)