गोंडा। यात्रियों के साथ बदसलूकी करने तथा स्टेशन व प्लेटफार्म पर घूमते समय निर्दोषों को गिरफ्तार करने या गिरफ्तारी की धमकी देने के आरोप में एसपी जीआरपी ने जीआरपी के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और कर्तव्य पूरा न करने के कारण जीआरपी कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने व बेकसूर लोगों को गिरफ्तार करने के आरोप में जीआरपी के पुलिस अधीक्षक गोरखपुर पुष्पांजलि ने गोंडा राजकीय रेलवे पुलिस के दो सिपाहियों को निलंबित किया है। प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया है।
राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर अनुभाग की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने गैर जिम्मेदाराना कार्य करने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस कोतवाली गोंडा में तैनात दो कांस्टेबल कार्तिकेय गौड़ व चंद्रशेखर यादव को निलंबित कर दिया है और कोतवाल अजित सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार वर्तमान समय में स्थानीय जीआरपी में गैर जिम्मेदाराना कार्य होने की कई शिकायतें एसपी जीआरपी को मिली थीं। बताया जा रहा है कि इस कोतवाली में अभी और कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।