फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गर्मी के चलते कॉलेज में बेहोश हो गईं दो छात्राएं

Thu, 14 Sep 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। गर्मी के चलते एक इंटर काॅलेज के कक्षा 11 की दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के शिक्षकों ने तत्काल दोनों छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया।
विज्ञापन



महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर में भीषण गर्मी के चलते बृहस्पतिवार को कक्षा 11 की छात्रा प्रेक्षा मिश्रा निवासी ग्राम अंदूपुर पांडेय पुरवा व लक्ष्मी सिंह निवासी ग्राम मोहना पढ़ते वक्त अचानक बेहोश हो गईं। जिन्हें तत्काल शिक्षकों ने सीएचसी पहुंचाया और छात्राओं के परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में दोनों छात्राओं के परिजन भी तत्काल पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों छात्राओं का इलाज किया।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय में सारी सुविधाएं मुहैया हैं। छात्र-छात्राओं को बेहतर व्यवस्था दी जा रही है। बिजली न रहने पर जनरेटर चलाया जाता है ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। दो छात्राएं बेहोश हुई थीं। जिनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन


सीएचसी चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि बेहोशी की हालत में दो छात्राओं को सीएचसी लाया गया था। गर्मी से दोनों छात्राएं बेहोश हो गई थीं। ग्लूकोज चढ़ाकर दवाइयां दी गई हैं। अब दोनों की तबीयत नार्मल है।
सीएचसी में हाथ के पंखे से दी हवा
सीएचसी के इमरजेंसी में लगा एक मात्र पंखा धीरे-धीरे चल रहा था। जिससे वह हवा नहीं दे पा रहा था। बेहोश छात्राओं के परिजनों अस्पताल में उन्हें दफ्ती व हाथ के पंखे से हवा देना पड़ा। उमस इतनी विकट थी कि लोगों का पसीना रुक ही नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें