गोंडा। प्रशासन की अनुमति लेकर शुक्रवार को एक मुस्लिम परिवार की दो बेटियों की शादी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। जय प्रभा ग्राम के जमुनही हरदो पट्टी निवासी नजीर अली ने अपनी दो बेटियों आलिया बानो की शादी शिवपुरा बलरामपुर निवासी बाबू हाशमी और सालिया बानो की शादी छिटनापुर निवासी मोहम्मद अनीश के साथ तय की थी। शादी की तारीख 26 मार्च को निश्चित की गयी थी।
मगर लॉकडाउन की वजह से शादी टाल दी गई थी। इसके बाद शादी की तारिख 17 अप्रैल रखी गई। मगर लॉकडाउन-2 की वजह से दोबारा शादी में व्यवधान उत्पन्न हो गया। धर्मगुरुओं ने बताया कि बार-बार शादी टालना उचित नहीं था। इसलिए प्रशासन की अनुमति पर प्रत्येक परिवार से काजी समेत सिर्फ पांच बारातियों ने शिरकत की।