फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

Sat, 18 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विमौर गांव के पास मुठभेड़ में घायल आरोपी आशु को ले जाती पुलिस। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
गोंडा। रंगदारी वसूलने के लिए बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी। घटना के महज चार घंटे के भीतर ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ में छोटी सेना गैंग का लीडर आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल व उसका साथी चंदन तिवारी घायल हो गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। साथ ही फायरिंग मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

वजीरगंज के रामपुर खरहटा निवासी राघवेंद्र सिंह शहर के जानकीनगर में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर 03:43 बजे उन्होेंने पुलिस को सूचना दी कि वजीरगंज के कप्तान सिंह ने अपने साथियों के साथ उपरहितन पुरवा के पास उन्हें घेरकर फायर कर दी। इसमें वह बच गए। सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल ने एसओजी व नगर कोतवाली पुलिस की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की।
देर शाम साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल बिमौर इमरती बिसेन के पास से होकर गुजर रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के वकारगंज रोशननगर के मूल निवासी व वर्तमान में गोंडा के जानकी नगर में रह रहे आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल व खरगूपुर बाजार के रस्तोगी मोहल्ला निवासी चंदन तिवारी उर्फ धवल के दाहिने पैर में गोली लग गई। दोनों के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पिंकल छोटी सेना गैंग का लीडर है। उस पर गोंडा व अयोध्या में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी चंदन तिवारी के खिलाफ भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। फायरिंग के मामले में नामजद वजीरगंज के कप्तान सिंह सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

मांग रहे थे रंगदारी
पीड़ित राघवेंद्र सिंह का कहना है कि वह एक कंपनी में रिकवरी एजेंट हैं। छह माह पूर्व इन लोगों ने उन्हें डरा-धमकाकर 50 हजार रुपये रंगदारी वसूली थी। अब दोबारा फोन करके एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। उन्होंने रंगदारी नहीं दी तो वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने राघवेंद्र की तहरीर पर कप्तान सिंह, पिंकल उपाध्याय, धवल तिवारी, समरेंद्र प्रताप सिंह, हर्ष मिश्र, सत्यम सक्सेना, विवेक तिवारी, हरशु कश्यप, वरुण दीक्षित, अर्जुन सिंह व राेमी शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें