फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे से दो बच्चों की मौत, 12 पीड़ित

Fri, 18 Dec 2015 11:30 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के धनौढ़ा गांव में पिछले तीन सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। बीते दिनों गांव में खसरे से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो चुकी है और 12 लोग अभी भी पीड़ित है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में बीमारी की रोकथाम के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को धनौढ़ा निवासी महबूब ने बताया कि 16 दिसंबर को उनके पांच वर्षीय पुत्र महताब की खसरे से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई।

महबूब ने यह भी बताया कि 31 नवंबर को गांव के ही छोटेलाल की दो वर्षीय पुत्री ननकनी की भी खसरे से मौत हो चुकी है। गांव में काजल (12), विनोद (5), शबाना (3), मुकीम, नसीर, अभय, मुरता, नियाज, अनीता, अब्दुल हई, बादल, कल्लू वर्मा व लल्लू सहित अन्य लोग भी खसरे से पीड़ित है।

शुक्रवार को गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम के प्रभारी डॉ. कमाल अशरफ, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. मुर्तजा व डॉ. तुफैल आदि ने बताया कि मरीजों में खसरे के नहीं, बल्कि वायरल बुखार व जुकाम के लक्षण दिखाई दे रहे है। सभी मरीजों को दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन


घरों में क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई हैं। गांव के कुओं में भी क्लोरीन की गोलियां डाल दी गई है। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने बरतने व ठंड से बचने का सुझाव दिया गया है। शीघ्र ही बीमारी पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें