गोंडा। अब रोडवेज बस से यात्री ढाई घंटे में लखनऊ का सफर तय कर सकेंगे। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने देवीपाटन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व रुपईडीहा डिपो से लखनऊ के लिए नॉन स्टाॅप दो-दो बसें चलाने का निर्णय लिया है। एक बस सुबह सात बजे तो दूसरी शाम सात बजे लखनऊ के लिए रवाना हाेगी। वापस में भी बसें नॉन स्टॉप संचालित की जाएंगी। 42 सीटर इन बसों का संचालन अगस्त से शुरू होगा। आरएम देवीपाटन अरविंद कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों के अधिक स्टाॅपेज व ढाबों पर ठहराव की वजह से क्षेत्र के डिपो की बसों को लखनऊ पहुंचने में तीन से साढ़े तीन घंटे लगते थे। इन रास्तों में पड़ने वाली रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से कभी कभी चार घंटे का समय भी लगता था। ऐसे में यात्रियों का समय बचाने के लिए बसों के ढाबों पर ठहराव पर पाबंदी लगा दी गई है।