फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में दो भाइयों को पीटा

Tue, 25 Aug 2015 10:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत लेकर तहसील पहुंचे सगे भाइयों को कुछ लोगों ने जमकर पीट दिया। एसडीएम व वकीलों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हो सका। इस मामले में पीड़ितों ने पांच हमलावरों के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुनौरा गांव के रहने वाले हरिप्रसाद ने बताया कि उसके गांव की मतदाता सूची में पास के गांव के कुछ लोगों का नाम अंकित करा दिया गया है। उनके नाम उनके मूल गांव की मतदाता सूची में भी पहले से दर्ज है।

हरिप्रसाद के मुताबिक वह अपने भाई हौसिला प्रसाद के साथ इसकी शिकायत करने एसडीएम मनकापुर के पास गया था। वहां शिकायत दर्ज करा रहा था, तभी विरोधी भी वहां आ गए और उसे धमकी देने लगे। हरिप्रसाद ने बताया कि जब वह बाहर निकला तो सभी ने उसे और उसके भाई की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बवाल देख वकीलों ने बीचबचाव कराया, तब जाकर मामला शंात हो सका। इस मामले में हरिप्रसाद ने कोतवाली मनकापुर में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल मनकापुर अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें