फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Thu, 23 Jul 2015 10:51 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में परसपुर गांव के निकट गुरुवार शाम तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


दुर्घटना से गुस्साए परिवारीजनों व ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम रजवापुर गुलरिहा गांव का रहने वाला गुड्डू (26) अपनी मोटरसाइकिल से राजू (22) को साथ लेकर बलरामपुर आ रहा था।

इसी दौरान महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में परसपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में गुडडू की मौके पर ही मौत हो गई तथा राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


राजू को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण ट्रक चालक और वाहन स्वामी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार व अन्य थानाध्यक्षों ने उन्हें समझाकर किसी तरह शांत कराया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार वाहन चालक तथा वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें