फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12 लाख के चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज पुलिस ने चोरी की दो वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ डीजे मशीन, साउंड मिक्सर, लाइट, पीतल और स्टील के बर्तन तथा चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि मुरावनपुरवा कोठा निवासी अमर मौर्य ने 12 अगस्त को तहरीर दी थी। बताया था कि उनके बड़े पिता शिवलाल मौर्य परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। बंद मकान में 11 अगस्त की रात चोरी हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बुधवार रात मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर ऊंटघाट पुल के पास घेराबंदी कर कुलभूषण तिवारी निवासी गोड़वाघाट और छोटू सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह निवासी बानेपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका साथी शिखर सिंह निवासी धनेश्वरपुर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पूछताछ में आरोपियों ने मुरावनपुरवा कोठा के बंद मकान में चोरी के साथ ही नौ अगस्त की रात कोतवाली नगर क्षेत्र के बावरिया दुर्जनपुर स्थित डीजे की दुकान में सेंध लगाकर डीजे मशीन, साउंड मिक्सर और एसआरपी लाइट चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक बरामद बाइक अयोध्या से चोरी की गई थी। एएसपी ने बताया कि भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें