फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच लाख के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज पुलिस व एसओजी ने कादीपुर हनुमान मंदिर के पीछे खंडहर के पास से दो युवकों को पांच लाख रुपये के नकली नोट, दो मोबाइल व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पकड़े गए प्रिंस तिवारी निवासी ग्राम टनटनवापुर थाना उमरी बेगमगंज व सत्यम तिवारी निवासी पूरे तिवारी थाना परसपुर ने पूछताछ में बताया कि नकली नोटों की गड्डी के ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट लगाकर लोगों को बहलाकर रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। फिर असली रुपये लेकर भाग जाते थे। कोतवाल ने बताया कि प्रिंस तिवारी के विरुद्ध उमरी बेगमगंज, तरबगंज व करनैलगंज कोतवाली में कई केस दर्ज हैं। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें