फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नजूल की जमीन का बैनामा करने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सिविल लाइंस में नजूल की जमीन का बैनामा करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने कैसरगंज सांसद के भतीजे सुमित भूषण सिंह को तीन एकड़ जमीन बेची थी। मामले में नजूल निरीक्षक रघुनाथ तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सुमित भूषण सिंह ने हाईकोर्ट में एफआईआर को चुनौती दी थी, मगर वहां से उन्हेें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले में विवेचना तेज कर दी थी। मुकदमे सुमित भूषण सिंह के साथ ही बैनामा करने वाले आठ लोग आरोपी हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी आकाश तोमर ने पुलिस टीम को कड़े निर्देश दिए थे।
पुलिस ने शुक्रवार को जगदीश प्रसाद व जगदेव प्रसाद निवासी दरियापुर हरदोपट्टी को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इन लोगों ने नजूल की जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से क्रय-विक्रय कर जमीन पर कब्जा कर लिया था। प्रशासन ने कब्जा हटवाकर जांच करायी और नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल ने टीम के साथ जगदीश प्रसाद व जगदेव प्रसाद को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें