फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक सामान की चोरी के दो आरोपियों को रिमांड पर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक में एक इलेक्ट्रानिक्स गोदाम में हुई चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि इटियाथोक कस्बे में 18 फरवरी की देर रात गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम का डुप्लीकेट चाभी से ताला खोलकर उसमें रखी 13 एलईडी टीवी, दो फ्रिज, तीन वाशिंग मशीन, दो गीजर, पांच इन्वर्टर, एक मिक्सी, एक साउंड व एक कूलर पार कर दिया था।
मामले में गुप्ता इलेक्ट्रानिक के मालिक ने थाना इटियाथोक में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष संजय पांडेय पूरी टीम के साथ काम कर रहे थे। इसी बीच शनिवार की देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम को रेलवे स्टेशन इटियाथोक के सामने मैदान में अभियुक्तों के मौजूद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

जिसपर पहुंची टीम ने मौके पर दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अतीक सिद्दीकी निवासी कस्बा इटियाथोक व दूसरे ने परवेज निवासी स्टेशन रोड इटियाथोक बताया।
तलाशी के दौरान हनीफ सिद्दीकी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व परवेज के पास से चाकू बरामद हुआ। दोनों की निशानदेही पर चोरी गए सामान बरामद कर लिए गए। बताया कि दोनों अभियुक्तों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें