फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 20 साल की सजा

Fri, 16 May 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। मामले में किशोर अपचारी समेत दो दोषियों को 20 साल के कारावास और सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्ष की किशोरी ने 20 मई 2020 को कोतवाली में केस दर्ज कराया। कहा कि 13 मई 2020 को शाम सात बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी। तभी कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे ग्राम जमुनहा गैलन ग्रंट निवासी उमाशंकर उर्फ आंधी व एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। विवेचना में साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी उमाशंकर और किशोर अपचारी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को निर्णय सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने दोषी उमाशंकर और किशोर अपचारी को सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के अपराध में 20-20 साल कारावास और सात-सात हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें