फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: तुलसी मानस मंदिर की रखी गई आधारशिला

Sun, 19 Feb 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आधारशीला रखते हुए। - फोटो : आधारशीला रखते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी परसपुर (गोंडा)। गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत में शनिवार को मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य व राष्ट्रीय महामंत्री तथा बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी सहित अन्य लोगों ने शनिवार को मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 75 फिट लंबा तथा 50 फिट चौड़ा श्रीतुलसी मानस मंदिर निर्माण कराया जाएगा। मंदिर निर्माण के बाद गर्भगृह में प्रभु राम, माता सीता, लक्षण, हनुमान व गोस्वामी तुलसीदास जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष के मुताबिक दूसरे चरण में सभागार, तीसरे चरण में लाइब्रेरी, चौथे चरण में इंटरनेशनल तुलसी शोध संस्थान, पांचवें चरण में किचेन, छठवें चरण में धर्मशाला व सातवें चरण में गोस्वामी तुलसीदास जी की मूर्ति प्रतिष्ठापित की जाएगी। बताया कि मंदिर का नक्शा तैयार हो गया है। सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्थानीय जनता व धर्मप्रेमी लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य होगा।
इस अवसर पर अशोक सिंह, सांवल चौधरी, अमर नाथ सोनी अंशू, ओंकार सिंह, जितेंद्र प्रसाद तिवारी, राम कृपाल शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, ऋषिराज मिश्रा, रिंकू मिश्रा, अमर नाथ मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, अनिल मिश्रा, राजेश शुक्ला व बुद्धि सागर अवस्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें