फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 400 बोरी गेहूं लेकर सोनभद्र निकला ट्रक चालक लापता

Tue, 18 Feb 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के दो वेयरहाउस से चार सौ बोरी गेहूं लेकर सोनभद्र के लिए निकला चालक ममून राशिद ट्रक समेत लापता हो गया। तीन दिन बाद भी सोनभद्र नहीं पहुंचने पर तलाश शुरू की गई। कोई सुराग न मिलने के बाद आधार कार्ड की जांच की गई तो वो भी फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सोनभद्र जिला के राबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी निवासी महेंद्र केशरी अनया फूड इंडस्ट्री में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ट्रक चालक ममून राशिद ने संपर्क किया था। फिर बीते छह फरवरी को गोंडा के चौपाल सागार स्थित छबड़ा और पूनम वेयर हाउस से 400 बोरी गेहूं लोड करवाया था। इस दौरान चालक ने गाड़ी की आरसी व आधार कार्ड दिया था। देर शाम को सोनभद्र के लिए रवाना हो गया। दूसरे दिन अयोध्या के जाम में फंसे होने की जानकारी दी।

ट्रांसपोर्टर से भी पैसे की डिमांड की थी। मगर, तीन दिन बाद भी गेहूं सोनभद्र नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की। मैनेजर व फर्म के मालिक अमरीश जायसवाल आधार कार्ड के पते पर अमरोहा के लाल कुआं हसनपुर पहुंचे तो पता गलत निकला। पीड़ित ने गोंडा एसपी विनीत जायसवाल से मामले की शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें