फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुबह कोहरे से परेशानी, दिन में धूप से राहत

Sat, 18 Jan 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दो दिन तक धूप निकलने के बाद शनिवार सुबह मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सुबह घना कोहरा छाने के कारण लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर में निकली धूप से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 13 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। कोहरे के चलते शनिवार को भी कुशीनगर सुपरफास्ट ट्रेन दो घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा, शहीद एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें