फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिनेत्र रखेगा अपराधियों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश व अपराधियों की निगरानी के लिए अब पंचायतीराज विभाग के सहयोग से ऑपरेशन त्रिनेत्र चलेगा। इसके तहत प्रमुख कस्बों, छोटे-छोटे चौराहों, सड़कों के मोड़, हाइवे व मुख्य मार्ग से जुड़े प्रमुख स्थानों पर ग्राम पंचायतें सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगी। पुलिस भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के लोगों को प्रेरित कर उनके प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी, ताकि अधिक से अधिक निगरानी हो सके।
विज्ञापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले के 311 प्रमुख स्थानों पर ग्राम पंचायतें सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगी। इससे पूरा जिला अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। कोई भी अपराधी अब सीसीटीवी से बचकर नहीं जा पाएगा। 54 कैमरे पुलिस विभाग ने पहले से ही लगा रखे हैं।
गोंडा शहर सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शहर में आंबेडकर चौराहा, गुरुनानक चौराहा, बड़गांव चौराहा, मुन्नन खां चौराहा समेत मनकापुर बस स्टॉप, मसकनवा चौराहा, कर्नलगंज मोड़, तरबगंज चौराहा, बेलसर चौराहा व रगड़गंज चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। शहर में सीसीटीवी की निगरानी के लिए नगर कोतवाली में नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।
विज्ञापन

एडीजी जोन गोरखपुर के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र शुरू हुआ है। शहर में 54 कैमरे पुलिस ने पहले से लगवाए थे, जिन्हें सक्रिय किया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीसीटीवी लगवाने का काम शुरू किया गया है। इसके तहत करनैलगंज के कटराघाट, बाबागंज, छितौनी में भी सीसीटीवी लगाने की तैयारी है। इसी तरह हर थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया चल रही है। जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दुबे ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि पुलिस से परामर्श कर ग्राम पंचायतों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि अपराधियों की निगरानी के साथ ही हर इलाके में नजर रखने के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र शुरू किया गया है। थानों के माध्यम से सूची तैयार की गई है। जहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए विकास विभाग का भी सहयोग लिया जाना है। इसके लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
जिला पंचायतीराज अधिकरी लालजी दुबे ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है। पुलिस से परामर्श करके सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें