फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संविधान निर्माता को सबने किया नमन

विज्ञापन
गौरा विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर भरपुरवा में विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट करते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गाजे-बाजे संग जुलूस निकालकर लोगों ने नृत्य किया। साथ ही बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। ‘बाबा साहेब का सम्मान, याद रखेगा हिन्दुस्तान’ के नारे के साथ उनके अनुयायियों ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बाबा साहेब की चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि संविधान में सबको समान अधिकार दिया गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर पीड़ितों, शोषितों व वंचितों के मसीहा थे। एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त सहित अन्य मौजूद रहे। शहर के आंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके पूर्व जयनारायण चौराहा से आंबेडकर चौराहा तक गाजे-बाजे संग जुलूस निकाला गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता इं. दिनेश कुमार, नंदलाल, समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने किया। कवि सतीश आर्या, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, जयराम सुमन अध्यक्ष, बाबूलाल, विनीता कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। गया प्रसाद आनंद व राजकिशोर मौर्य ने बुद्ध वंदना कराई। इस अवसर पर विशिष्ट लोगों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें अनुराग चौधरी, पिंकी देवी, राजपति, इंद्रावती, शाजिया को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नंद किशोर प्रजापति, सिद्धार्थ आनंद, प्रिया आनंद, अमन आनंद, आशीष, रुचि मौर्य, कविता मौर्य सहित 50 से अधिक मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम की अगुवाई में भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, सुभाष चंद्र पांडेय, जलील अहमद खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी, प्रद्युम्न शुक्ला,संतोष ओझा, जटाशंकर सिंह, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, तौवाज खां, सगीर अहमद खान मौजूद रहे।
आवास विकास कॉलोनी स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि मंडल जोन इंचार्ज देवीपाटन राजकुमार कुरील, जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया, शिवनरायन गौतम, राम जियावन गौतम, मांसू चौधरी, कन्हैया लाल, नूर आलम, नुसरत अली फाती, सुधा गौतम मौजूद रहे।
रेलवे अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके नमन किया। इसी क्रम में डॉ. सरोज कुमार मिश्रा, डॉ. सत्यजीत मौर्य, सुजाता उपाध्याय, गंगोत्री देवी, अनिल कुमार उपस्थित थे।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर वीरपुर भरपुरवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रभात वर्मा ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने जीवन काल में तमाम सामाजिक अभियान चलाया। डॉ. आंबेडकर अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। इस दौरान प्रमोद आर्य चंचल, जितेंद्र पांडेय, जसवंत सिंह, परमानंद उर्फ गामा, रामचंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, सुनील, मनोज सिंह, अंबिका वर्मा, विनय वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद मौजूद रहे।
वजीरगंज के मझारा, अनभुला, नौबस्ता, कोठा, करनीपुर, परसहना में भी बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहत नवाबगंज के निरिया से राम भवन के नेतृत्व में वाहनों से शोभा यात्रा निकाली गई। जो कोल्हमपुर-टिकरी होते हुए परसहना में समाप्त हुई। गंगा प्रसाद चौधरी, शिवपाल, अरुण कुमार, आंबेडकर भारती, रवि कुमार, राजमन, अजीत, संदीप, जगदेव, पंचलाल, संजय शामिल रहे।
डॉ. आंबेडकर की जयंती अपना दल (बलिहारी) के तत्वावधान में छपिया क्षेत्र के वीरपुर भरपुरवा बाजार में मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रताप पटेल, गुरुशरण, कनिकराम पटेल, पप्पू वर्मा, अर्जुन वर्मा, मुन्ना वर्मा, विजय यादव, अखिलेश वर्मा, राजकुमार, राम किशोर वर्मा उपस्थित रहे। रायलसन पब्लिक इंटर काॅलेज भोपतपुर में भी डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाई गई। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब शोषित पीड़ित समाज के मसीहा थे। उन्होंने कमेरा समाज को सही राह दिखाई थी। डॉ. बीएन शर्मा, केडी पांडेय, राम नरेश पटेल, वीरेंद्र पांडेय, प्रीति, संध्या, मनीष भारती आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें