गोंडा। करनैलगंज के ग्राम भितिहा गांव निवासी शिवम गोस्वामी की पत्नी रचना (25) का शव शुक्रवार देर शाम घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रचना की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। मृतका के पिता को सूचना दी गई है। मामले में छानबीन की जाएगी।