फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी में उखड़कर छप्पर पर गिरा आम का पेड़, नीचे दबकर महिला की मौत; किस्मत से बच गई पति की जान

Tue, 26 May 2026 11:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में आंधी में आम का पेड़ उखड़कर छप्पर पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। इसी समय पति, बहू और पोतों का हाल लेने चला गया था, इससे उसकी जान बच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कौता देवी की फाइल फोटो, छप्पर पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में सोमवार रात आई तेज आंधी एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। यहां छप्पर पर आम का पेड़ गिर गया। उसके नीचे दबकर 70 वर्षीय कौता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना वजीरगंज क्षेत्र के खीरीडीह गांव के मजरे गौराडीहा की है। बताया गया कि द्वारिका प्रसाद की पत्नी कौता देवी घर में छप्पर के नीचे सो रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। आंधी के चलते पास खड़ा आम का पेड़ अचानक छप्पर पर गिर गया। 

विज्ञापन


इससे कौता उसके नीचे दब गईं। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुटे। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया गया। इसके बाद महिला को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पति द्वारिका प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा सुरेश गुप्ता रोजी-रोटी कमाने के लिए आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में रहता है। बहू और दो पोते फूस के घर में रहते हैं, जबकि वह पत्नी के साथ छप्पर में सो रहे थे। आंधी आने पर वह बहू और पोतों का हालचाल लेने गए थे। तभी अचानक पेड़ गिर गया और उनकी पत्नी उसकी चपेट में आ गईं। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें