इमरान और इम्तियाज उर्फ खालिद की फाइल फोटो।
मुजेहना। शुक्लागंज-रेहरा मार्ग पर राजापुर मुरावन गांव के पास शनिवार दोपहर आंधी और बारिश के दौरान एलटी लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। तभी उधर से गुजरे इमरान (35) और इम्तियाज उर्फ खालिद (33) की बाइक तार में फंस गई। दोनों रुककर तार हटाने लगे। इसी दौरान आम का पेड़ उखड़कर दोनों के ऊपर गिर गया। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सकरड़िया बड़हरा भिटौरा निवासी इमरान अपने दोस्त इम्तियाज के साथ शनिवार सुबह बाइक से बाबागंज गए थे। दोपहर में दोनों घर लौट रहे थे। तभी राजापुर मुरावन पुरवा के पास हादसा हो गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष विपुल पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ भारी-भरकम होने के कारण शव निकालना आसान नहीं था। इस वजह से पुलिस ने दो मशीनें मंगाईं। करीब 30 मिनट में पेड़ काटने के बाद दोनों के शव निकाले जा सके। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
g बच्चों के सिर से उठा पिता का साया : हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। इम्तियाज के परिवार में पत्नी शमा खातून, बेटी अनमता और बेटा हसनैन हैं। इमरान के परिवार में पत्नी रेशमा, बेटियां जोया व सानिया और बेटा हमजा हैं। दोनों की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खालिद के परिवार में पत्नी शमा खातून, बेटी अनमता और बेटा हसनैन हैं। इमरान के परिवार में पत्नी रेशमा, बेटियां जोया व सानिया और बेटा हमजा हैं। दोनों की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इमरान और इम्तियाज उर्फ खालिद की फाइल फोटो।