फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुबई में फंसे बेटे की वतन वापसी की गुहार

Fri, 15 May 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। मेहंदीहाता निवासी एक बीमार बुजुर्ग ने दुबई में फंसे अपने बेटे की वतन वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है। राम अशोक मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को भेजे पत्र में बताया कि उनका बेटा अमित कुमार चार साल से दुबई में नौकरी कर रहा था। वहां किसी मामले में अदालत ने उसे छह माह की सजा और जुर्माना सुनाया था। अमित ने सजा पूरी कर ली और कुछ दिन काम भी किया। जब वह भारत लौटने के लिए हवाईअड्डे पहुंचा तो अधिकारियों ने उसे रोक दिया। उसे बताया गया कि जुर्माने की रकम जमा किए बिना वह दुबई नहीं छोड़ सकता।
विज्ञापन


राम अशोक ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। वह खुद बीमार हैं, इसलिए जुर्माना भर पाना संभव नहीं है। बेटे की चिंता में कुछ माह पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका है। उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर बेटे को सकुशल भारत वापस लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें