फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने रोकी खाद्यान्न की ढुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एफसीआई में डाला के नाम पर हो रहे अवैध वसूली से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने रविवार को राशन की ढुलाई रोक दी। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि एफसीआई गोदाम में राशन लोडिंग व अन्य फर्जी खर्चे के नाम पर 1250 रुपये की अवैध वसूली की जाती है। ट्रांसपोर्टरों व उनके प्रतिनिधियों ने शनिवार को एफसीआई गोदाम में प्रदर्शन कर राशन की ढुलाई ठप कर दी।
विज्ञापन

खाद्य रसद विभाग की ओर से रखे गये ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि एफसीआई कर्मियों की ओर से उन लोगों से सरकारी राशन की लोडिंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। संगम ट्रांसपोर्ट, चन्द्रिका यादव, बजरंग ट्रांसपोर्ट, भीम सेन यादव ट्रांसपोर्ट,अश्वनी साहनी ट्रांसपोर्ट, शिव कुमार व बेईलादेवी आदि ट्रांसपोर्टरों व उनके प्रतिनिधियों का आरोप है कि एफसीआई कर्मी अवैध रूप से उन लोगों से लोडिंग के नाम पर 950 रुपये, गेटपास का 150 रुपये, कांटा कराने का 100 रुपये, बोरा गिनती करने का 50 रुपये वसूल करते हैं। ट्रांसपोर्टरों ने एफसीआई के अधिकारियों से विरोध जताने के साथ इसकी शिकायत अपर जिलाधिकारी व जिला विपणन अधिकारी से की है।
राशन की ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों व एफसीआई के कर्मियों के बीच क्या चल रहा था इसकी कभी न तो जानकारी हुई न ही किसी ने कभी शिकायत की। अब मामला सामने आया है। कल इस बारे में एफसीआई कर्मियों के साथ बैठक कर मामले का पटाक्षेप कर राशन की उठान प्रक्रिया शुरू कराएंगे। एफसीआई में 1250 रुपये की वसूली हो रही है तो वह अवैध है। - अनुज नारायन, डिपो मैनेजर एफसीआई
विज्ञापन

एफसीआई में डाला आदि के नाम पर प्रति ट्रक 1250 रुपये की वसूली किये जाने की शिकायत की है। इसी बात से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार को ढुलाई ठप कर विरोध जताया है। उन्होंने इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। निर्देश मिलने पर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। - लाल बहादुर गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें