फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वनरोज को बचाने में पलटी एसयूवी, ट्रांसपोर्टर की मौत

Fri, 27 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रविंद्र कुमार की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-फर्रुखाबाद मार्ग पर अचानक सामने आए वनरोज को बचाने के प्रयास में एसयूवी (स्कॉर्पियो) अनियंत्रित होकर पलटने से नवाबगंज गिर्द के नवडिहवा गांव के रहने वाले ट्रांसपोर्टर रविंद्र कुमार उर्फ रवि दूबे (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता धर्मराज दूबे ने बताया कि रविंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। बुधवार को वह अपने साथी की एसयूवी से फर्रुखाबाद गए थे। देर रात करीब दो बजे लौटते समय सड़क पर अचानक वनरोज आ गया। उसे बचाने के प्रयास में एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रविंद्र को साथियों ने पहले फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में घायल रविंद्र की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है।
परिवार में मचा कोहराम
रविंद्र पांच भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी वंदना, नौ वर्षीय पुत्र अवि, सात वर्षीय पुत्री शुभि, मां सुशीला और पिता धर्मराज दूबे हैं। रविंद्र की मौत से माता-पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनकापुर विधायक के प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को सांत्वना दी।

रविंद्र कुमार की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें