फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिवहन निगम ने शासन से मांगे 1.17 करोड़

Wed, 18 Sep 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करने वाले अभ्यर्थियों के किराये की 1.17 करोड़ धनराशि के भुगतान के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

आरएम अपराजित श्रीवास्तव के अनुसार पहले चरण की परीक्षा के लिए 21 अगस्त रात 12 बजे से 26 अगस्त तक और फिर दूसरे चरण के लिए 28 अगस्त रात 12 बजे से एक सितंबर तक परीक्षार्थियों के लिए बस सेवा निशुल्क रखी गई थी। प्रवेश पत्र की छायाप्रति देने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र तक निशुल्क पहुंचाया गया। ऐसा शासन का फरमान था। बताया कि गोंडा डिपो की बसों में सबसे ज्यादा 34 हजार 440 परीक्षार्थियों ने मुफ्त सफर किया।
बलरामपुर, रुपईडीह और बहराइच डिपो समेत देवीपाटन रीजन की बसों से 89 हजार 490 लोगों ने इस भर्ती परीक्षा के दौरान मुफ्त सफर किया। इस प्रकार चारों डिपो समेत समस्त किराये की धनराशि का आकलन किया गया। चारों डिपो को मिलाकर एक करोड़ 17 लाख 45 हजार 25 रुपये की धनराशि के भुगतान के लिए निगम की ओर से शासन को मांगपत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें