फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खुले में ट्रांसफार्मर, सुरक्षा से खिलवाड़

विज्ञापन
बाबागंज में हादसे को दावत देता खुले में रखा ट्रांसफार्मर। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। विद्युत सुरक्षा के नाम पर ट्रांसफार्मर के रखरखाव और सुरक्षित आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं। मगर जिले भर में खुले में ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति से स्कूल, बाजार और गलियों में हादसे का खतरा बना हुआ है। आलम यह है कि घेरा किया गया और न ही कोई समुचित सुरक्षा के उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के आवास विकास से लेकर इटियाथोक, वजीरगंज, धानेपुर, नवाबगंज, बालपुर, कटरा बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में खुले में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। नवाबगंज के उमरिया विद्युत केंद्र के कोल्हमपुर बाजार में मुख्य मार्ग की पटरी पर खुले में ट्रांसफार्मर लगाया है। दुकानदार गिरीश चतुर्वेदी और अखिलेश मौर्य का कहना है कि बीते रविवार को ट्रांसफार्मर में तेल के रिसाव से आग लग गई। आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए।
बालपुर-चंदवतपुर मार्ग पर खानपुर में घनी आबादी के बीच ट्रांसफार्मर रखा गया है। पंकज पांडेय का कहना है कि कभी भी हादसा हो सकता है। अमरनाथ ओझा का कहना है कि गुरुसड़ा, बाबा बटौरा, पतिसा सहित विभिन्न गांव में बिजली के तार और खुले में ट्रांसफार्मर दुर्घटना का दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

इटियाथोक के आर्यनगर-गोपालबाग मोड़ और धानेपुर व वजीरगंज थाने के पास और बाबागंज बाजार में भी खुले में ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय देवरिया कला में स्कूल के बाद जर्जर पोल पर ट्रांसफार्मर के गिरने से खतरा बना हुआ है।

लापरवाही के चलते जा चुकी हैं जानें

लापरवाही से इसी महीने 10 अप्रैल को 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से पत्रकार रंजीत तिवारी (30) की जान चली गई तो पिछले साल स्टे वायर में करंट उतरने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की जान चली गई थी। इतना ही नहीं, तीन महीने पहले इटियाथोक के स्टेशन मार्ग पर खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। चार महीने पूर्व नवाबगंज के लौव्वावीरपुर में सपोर्ट तार में करंट उतरने से भैंस की जान चली गई थी। बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी दिव्यरंजन का कहना है कि खुले में ट्रांसफार्मर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। घेरा करना अनिवार्य है। विद्युत सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय किया जाना चाहिए।
लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

ट्रांसफार्मर से कोई हादसा न हो, इसके लिए घेरा कराया जा रहा है। लगभग काम पूरा कर लिया गया है। ट्रांसफार्मर के प्रोटेक्शन सिस्टम को भी दुरुस्त किया जा रहा है। कई जगह अभी नहीं हो पाया है। इसके लिए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यदुनाथ यथार्थ, मुख्य अभियंता, देवीपाटन जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें