फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में दो बार जला ट्रांसफार्मर, 40 परिवारों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। एक में दो बार ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव के 40 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उप केंद्र का चक्कर काट रहे है ग्रामीण कोई सुनवाई नहीं।
विज्ञापन

बालपुर हजारी गांव में सौभग्य योजना के तहत पूरे गांव में करीब 40 घरों में बिजली लगाई गयी है। गांव के लिए 10 केवी का दो ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन एक तो लगते ही जल गया जो अभी तक ठीक नहीं हुआ।
दूसरा ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड हो गया जो बार-बार जल रहा है। एक माह से गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव के अनिल कुमार, मनोज कुमार, सूर्यलाल, रामसरन, रामदेव, राजकुमार, जुमेराती, मो. शरीफ सहित अन्य लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें