फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से फटा ट्रांसफार्मर, 15 हजार की आबादी अंधेरे में

विज्ञापन
गोंडा के नवाबगंज मंहगूपुर में बिजली गिरने से फट गया ट्रांसफार्मर। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बारिश के साथ ही सोमवार को बिजली गिरने से दो स्थानों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। नवाबगंज के महंगूपुर गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर दो भागों में विभाजित हो गया, जबकि मंगुरा बाजार क्षेत्र में बिजली गिरने से एक छत का छज्जा ढह गया और एक मवेशी की मौत हो गई। बारिश के कारण पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। बिजली गिरने से करीब 15 हजार की आबादी अंधेरे में पहुंच गई।
विज्ञापन

मंगुरा बाजार में बारिश के बीच बिजली गिरने से एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत सुसुंडा के पूरे तेलियन में हौसिला विश्वकर्मा के छज्जे पर बिजली जा गिरी जिससे छज्जा ढह गया। वहीं मंगुरा बाजार के विद्युत उपकेंद्र शुक्लगंज के गोपीपुर के नाजपुर पुरवा में 11 हजार केवीए लाइन का तार बिजली गिरने से टूट गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। लाइन मैन को मौके की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई जिससे फीडर से लाइन बंद करा दी गई। गोपी पुरवा, पंडित पुरवा, पसरहिया, गाना पुरवा, बादलपुर, पनई पुरवा, डिहिवा आदि गांवों सोमवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
नवाबगंज क्षेत्र के मंहगूपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब सात बजे बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर बीच से फट गया। ग्रमीणों की मानें तो सभी अपने कार्यों में व्यस्त थे कि अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी और हनुमान मंदिर के समीप लगे ट्रांसफार्मर के पास जोरदार आवाज हुई। बिजली चली गयी। लोगों ने जब वहां जाकर देखा तो पता चला कि बिजली के कारण ट्रांसफार्मर बीच से फट गया है और जितने भी उपकरण उपयोग में थे वे जल गये। जिससे लाखों रुपये के उपकरण फुंक गये। गांव के दिवाकर पांडेय, पवन शर्मा, श्रीनारायण, राम शंकर शर्मा, हरिशंकर मिश्र, अनुपम पांडेय आदि लोगों के घरों के पंखा, इनर्वटर, फ्रिज, बल्ब, मीटर आदि उपकरण जल गए। इससे पांच मजरों के दो हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

बिजली गिरने से जला छप्पर
करनैलगंज(गोंडा)। सोमवार को मांझा रायपुर गांव के पास बांध पर शरण लिए छोटे लाल निषाद के छप्पर में लगे सोलर पैनल पर बिजली के गिरने से मड़हे में आग लग गयी। तो वहीं सोलर पैनल व अन्य उपकरण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय छोटे लाल का परिवार व अन्य कई लोगों का परिवार महिलाएं व बच्चे पास में ही मौजूद थे। गनीमत यह रही कि ये सभी बाल बाल बच गये। वरना एक बड़ा हादसा हो जाता। लगातार हो रही बरसात व आसमान में कड़क रही बिजली से अब सारे बाढ़ पीड़ित भयभीत है। सोमवार दोपहर तक यहां कोई भी सरकारी अमला हाल जानने नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें