फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंका, पेड़ से टूटा खंभा

Thu, 17 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रामापुर क्षेत्र में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व लाइन। - संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दुबहा बाजार/मसकनवा/कटरा बाजार। बारिश और आंधी से बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था चरमरा गई। दुबहा बाजार में बिजली गिरने से 63 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया और रामापुर में पेड़ गिरने से 11 हजार लाइन का खंभा टूट गया। इससे 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। देर शाम तक कई स्थानों पर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दुबहा बाजार पूर्वी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे बिजली गिरने से 63 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया। स्थानीय निवासी विजय सोनकर ने बताया कि बिजली गिरने की तेज आवाज के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे करीब 100 घरों की बिजली गुल है। जेई अर्जुन कुमार पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

कटरा बाजार उपकेंद्र के रामापुर में 11 हजार लाइन पर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया। सुबह साढ़े पांच बजे से आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ता कृष्ण कुमार दूबे ने बताया कि बिजली न आने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जेई सुशील कश्यप ने बताया कि खंभा बदलने का काम कराया जा रहा है। मसकनवा में गौराचौकी मार्ग पर 400 केवीए ट्रांसफार्मर का तेल गिरने से बुधवार रात 11 बजे से बिजली गुल रही। सचिन, राजू, संजय आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि पंखे-कूलर बंद रहने से लोग परेशान रहे। एसडीओ अंशुल कुमार ने बताया कि मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
सिविल लाइंस में सिंचाई विभाग के पास तार टूटने से दोपहर तीन से पांच बजे तक बिजली बाधित रही। शाहजोत के बाबागंज चौराहे के पास एचटी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से सुबह सात से नौ बजे तक आपूर्ति ठप रही। इससे एक हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए हैं।

रामापुर क्षेत्र में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व लाइन। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें