फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वकीलों के विरोध के चलते एसडीएम राजीव मोहन का स्थानांतरण

Sat, 24 Feb 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। वकीलों के लगातार अनशन के चलते एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना का स्थानांतरण हो गया। नवागत एसडीएम यशवंत राव ने शुक्रवार को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन समिति के नामित अध्यक्ष श्यामलाल शुक्ल की अगुवाई में बीते 15 दिनों से वकीलों का लगातार क्रमिक अनशन चल रहा था। इसको लेकर वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री और बार काउंसिल के सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष जयनरायन पांडेय से मिलकर एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना को हटाने की मांग की थी।आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र व डीएम नेहा शर्मा से भी एसडीएम को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की थी।
शुक्रवार की सुबह एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना के स्थानांतरण की खबर मिलते ही वकीलों ने क्रमिक अनशन को समाप्त कर दिया। एसडीएम न्यायिक यशवंत राव को एसडीएम मनकापुर बनाया गया। वहीं, एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना को एसडीएम प्रथम सदर बनाया गया है। एसडीएम राजीव मोहन के साथ तहसीलदार अखिलेश कुमार का भी स्थानांतरण तहसीलदार सदर के पद पर हो गया है। वहीं, सदर के तहसीलदार को मनकापुर का तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें