गोंडा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिले में परिवार न्यायालय की एक अपर प्रधान न्यायाधीश और दो अपर जिला जजों समेत 13 न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला कर दिया है। गुरुवार को जारी सूची में विभिन्न जिलों में कार्यरत दो अपर जिला जज व 12 न्यायिक अधिकारियों को जिले में तैनाती मिली है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता का तबादला फिरोजाबाद, पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश चंद्रमोहन चतुर्वेदी का शाहजहांपुर और परिवार न्यायालय की अपर प्रधान न्यायाधीश अफशां का तबादला बरेली कर दिया गया है। इसी क्रम में यहां सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात वीनस कुमार व आंचल चंदेल को हाथरस, हर्ष आनंद व रविंद्र कुमार रावत को आजमगढ़, रविकांत चतुर्थ को उरई जालौन, सत्य प्रकाश नरायन त्रिपाठी व सोनम गौतम को मथुरा, सौम्या मिश्रा को फिरोजाबाद, अंकिता बौद्ध को झांसी व निधि वर्मा को बागपत भेजा गया है।
तबादला सूची के अनुसार हाईकोर्ट ने कानपुर नगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेंद्र कुमार ओझा, सुल्तानपुर के राजेश नरायन मणि त्रिपाठी व हाथरस की सिविल जज सीनियर डिवीजन अपेक्षा सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात सहारनपुर के रजत शर्मा, मथुरा की बुशरा खुर्शीद व प्रिंस जिंदल, बिजनौर के अरुण गौतम, रामपुर के रोहित सोनी व रुपाली सिंह, सुल्तानपुर की वैशाली गुप्ता, बुलंदशहर की नीतिका पांडेय और आगरा में तैनात संध्या बघेल को गोंडा में तैनात किया गया है।