फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकार्ड, अस्पताल में मरीजों का तांता

Fri, 21 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अप्रैल में पड़ रही भीषण गर्मी ने पिछले सात साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। चिलचिलाती धूप के साथ चल रहे लू के थपेड़ों से साइकिल, बाइक सवार व पैदल चलने वालों का बदन झुलस रहा है। हीट स्ट्रोक की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन




भीषण गर्मी व तल्ख धूप के प्रकोप से बचने के लिए लोग सुबह आठ बजे मुंह ढककर निकलते दिखाई पड़े। 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 12 बजे छुट्टी होने पर स्कूली बच्चे साइकिल से निकलते नजर आए। जिनके लिए सूर्यदेव की तीखी किरणों का सामना करना मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। ताल पोखरा लगभग सूख गए, हैं जिससे छुट्टा पशु प्यास बुझाने के लिए आबादी की ओर रुख करने लगे।


भीषण गर्मी की वजह से लोग बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं, जिसके कारण जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा रहता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, डायरिया के लक्षण वाले बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। पीआईसीयू में दस बेड फुल हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में भी सभी बेड पर बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन





वर्ष 2016 में अप्रैल में पड़ी थी इस कदर गर्मी
कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक उपेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में इस कदर गर्मी पड़ी थी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पारा 41 हजार डिग्री के पार हो गया था। उसके बाद 2023 में अप्रैल में इतनी गर्मी पड़ रही है। अभी गर्मी कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें