गोंडा। अमृतसर से सहरसा बिहार को जाने वाली 14604 जन साधारण एक्सप्रेस गोंडा रेलवे स्टेशन पर इंजन में खराबी से दो घंटे खड़ी रही। इस ट्रेन के रोके जाने के बाद लखनऊ से आने वाली कई ट्रेनों को बीच के रास्तों में ही रोकना पड़ा। वहीं गोंडा रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक ट्रेन के रोके जाने से यात्रियों ने हंगामा काटा।
इंजन के पास पहुंच कर प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर ट्रेन के रोके जाने से काफी भीड़ का सामना अन्य यात्रियों को करना पड़ा। गुरुवार की सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन नम्बर 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस जैसे ही गोंडा पहुंची तो इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।
गुरुवार को करीब दो घण्टे से गोण्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। बहुत ही नाराज है। फिलहाल इंजन ठीक करके ट्रेन को करीब 10 बजे आगे बढ़ाया गया। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन को रोकना पड़ा।