फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता, संघर्ष को तैयार

Fri, 09 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर के बहुचर्चित भूमि विवाद मामले में कस्बे के व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संघर्ष के लिए कमर कस ली है। व्यापारियों की संघर्ष समिति ने कस्बे के एक मैरिज हाल में बैठक आयोजित की, जिसमें व्यापारियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और संघर्ष में पूरी ताकत लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस भूमि विवाद में अनिल कुमार, मुस्तफा और इब्राहीम ने डीएम से मिलकर आरोप लगाया था कि उनकी भूमि को विपक्षी दलों ने कूटरचित इकरारनामे के माध्यम से फर्जी तरीके से बेच दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जांच समिति का गठन किया था और मामले में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एकजुट रहकर यह लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने भी इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कूटरचित ढंग से भूमि का बैनामा कराने वालों को हम विधिक तरीके से जवाब देंगे। हम किसी भी कीमत पर इसे होने नहीं देंगे। संघर्ष समिति के सलाहकार राधेश्याम सोनी और उपाध्यक्ष विजय चौरसिया ने व्यापारियों से एकजुटता की अपील की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, जिला मंत्री जितेश सिंघल, नगर अध्यक्ष आदित्य पाल, राजेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि व्यापारियों की यह लड़ाई जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ी जाएगी। इस बैठक में अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, वीडी सिंह, रामसुंदर पांडेय, अंकित रस्तोगी, जगदीश सोनी, दीपक रस्तोगी, संजय कौशल, जुबेर राइनी और अन्य कई व्यापारी नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें