फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Tue, 08 Aug 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में रोहित तिवारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में भंडारे में जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस व आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के खनवापुर गांव के कुछ लोग मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर पृथ्वीनाथ मंदिर में भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच पचरन मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे चालक रोहित (24), खुशबू (28), कुमकुम (15), मीरा (40), मोहिनी (19), रिंकी (22), खुशी (9) पुत्री केदारनाथ व शुभी (15) घायल हो गईं।
पुलिस व आसपास के लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रोहित, खुशबू, मीरा, मोहिनी, रिंकी व खुशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक रोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें