रेउसा (सीतापुर)। थानगांव क्षेत्र के ग्राम बेलौता निवासी परवेज कार से परिवार सहित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने तंबौर गए थे। बुधवार रात वहां से वापस आ रहे थे।
इसी दौरान कस्बे में महमूदाबाद रोड पर पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार आसमा (28), नजमा (25), जावेद (35) व सिराजुद्दीन (40) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाइक पलटने से तीन घायल
लहरपुर। बहन के घर जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बृहस्पतिवार देर शाम रेउसा थाना क्षेत्र के भदमरा निवासी पंकज (38), सदरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी आकाश (32) व अल्लीपुर निवासी गोलू (28) के साथ बाइक से हरगांव निवासी अपनी बहन के यहां जा रहे थे।
इसी दौरान लहरपुर-बिसवां मार्ग पर रूढ़ा भवनाथपुर के निकट सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से पंकज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।