फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज के अहिरौरा व कोंचा कासिमपुर में बनेगा टोल प्लाजा

Thu, 17 Jul 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर प्रस्तावित बाईपास के निर्माण के साथ ही दो स्थानों पर टोल प्लाजा बनाने की तैयारी की गई है। पहला टोल प्लाजा ग्राम अहिरौरा के सामने बाईपास की शुरुआत में और दूसरा ग्राम कोंचा कासिमपुर के सामने बनाने का प्रस्ताव है। इसका मैप तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

वैसे इस मार्ग पर बाईपास के साथ टोल प्लाजा बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा करीब 800 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। बाईपास निर्माण के लिए मध्य प्रदेश की कंपनी ने जमीन अधिग्रहण का नक्शा तैयार किया है। इस नक्शे में ग्राम अहिरौरा से लेकर गोनवा के बीच 15 गांवों को शामिल किया गया है। बाईपास निर्माण में सबसे अधिक सकरौरा ग्रामीण तथा ग्राम मुंडेरवा की भूमि शामिल हो रही है। इस बाईपास के बीच सरयू नदी पर फोरलेन पुल बनाने की भी योजना है। जिससे बलरामपुर, श्रावस्ती, बढ़नी व गोंडा के लोगों के राजधानी जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। बाराबंकी नगर के बाहर बनाए गए बाईपास की भांति अब लोगों को करनैलगंज नगर में प्रवेश की आवश्यकता नहीं होगी। विभागीय सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश की एक कंपनी द्वारा इसका टेंडर लिया गया है। बरसात समाप्त होते ही कार्य शुरू होने की संभावना है।



भूमि अधिग्रहण व मैपिंग पर जोर
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया का कहना है कि एनएच 330बी पर करनैलगंज कस्बे से बाहर बाईपास का निर्माण किया जाना है। बाईपास के अंतर्गत सरयू नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान में भूमि अधिग्रहण योजना के तहत मैपिंग पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें