फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आज होगी डेंगू व जेई की जांच

Tue, 20 Oct 2015 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित मरीज डेंगू की शंका होने पर अपनी जांच बुधवार को जिला अस्पताल आकर करा सकते हैं। जहां सुबह आठ से दिन के 12 बजे तक ऐसे मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर उनकी स्लाइड बनाई जाएगी। इसके बाद ऐसे मरीजों को दूसरे दिन इसकी रिपोर्ट मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अब तक कुल 9 मरीजों की जांच डेंगू व 16 मरीजों की जांच जेई (जापानी इंसेफ्लाइटिस) को लेकर हो चुकी हैं। इसमें से एक भी मरीज डेंगू का नहीं मिला है, जबकि जेई से पीड़ित पाए जाने पर एक मरीज की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है।

सीएमएस डॉ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि पिछले हफ्ते जिला अस्पताल के पैथालॉजी विभाग में कुल 25 मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर उनकी जांच की गई थी।

इसमें से 9 मरीजों ने डेंगू की शंका पर जांच कराई थी, जबकि 16 मरीजों ने जेई की शंका पर। जांच में कोई भी मरीज डेंगू का नहीं मिला है, जबकि शुकुलपुरवा सरहदा निवासी चंदा नाम की एक मरीज जेई से पीड़ित पाई गई है।
विज्ञापन


वहीं, सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके पास जिला अस्पताल से ऐसे मरीज के संबंध में अगर कोई रिपोर्ट आई होगी तो वह संक्रामक सेल के पास होगी। इसे मंगवाकर उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें