फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी मतगणना

Sat, 31 Oct 2015 10:04 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में कूदे प्रत्याशियों की हार-जीत के फैसले के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार को दोपहर बाद से आना शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद को लेकर हुए चुनाव की जिले के 16 ब्लॉकों में रविवार को सुबह आठ बजे से एक साथ मतगणना शुरू होगी। निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


जिले में जिला पंचायत सदस्य के 51 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1240 पदों के लिए चार चरणों में हु़ए चुनाव में कुल 9410 उम्मीदवारों ने बाजी मारने के लिए दो-दो हाथ किए।

रविवार को मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का कड़ा घेरा तैयार किया है। सभी मतगणना केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी व पुलिस बल के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन


मतगणना स्थल के बाहर 200 मीटर का एक औैर सुरक्षा घेरा रहेगा, जिसके अंदर बाहरी लोगों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना के लिए 166 न्याय पंचायतवार कुल 272 टेबल बनाए गए हैं, जिस पर मतगणना होगी।

पूरी मतगणना प्रक्रिया पर ब्लॉकवार आरओ व एआरओ करीब से नजर रखेंगे। इसके अलावा बाहर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बताया जाता है कि दोपहर बाद से छोटे पंचायतों से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हार-जीत के नतीजे आने लगेंगे। मतगणना दो पाली में होगी। कई नतीजे देर रात व दूसरे दिन सुबह मिल सकेंगे।

जिला प्रशासन ने किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसकी निगरानी में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए हैं। मतगणना प्रक्रिया पर हर मतगणना स्थल पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होने पर न सिर्फ पकड़ में आ सके ,बल्कि जिम्मेदारों पर प्रभावी कार्रवाई भी जा सके। मतगणना स्थल पर तलाशी के बाद उम्मीदवार व अभिकर्ताओं को जाने दिया जाएगा।

पंचायत चुनाव के नतीजे ऑनलाइन किए जाएंगे। सभी मतगणना केंद्रों को हाईटेक बनाया गया है। नतीजे आने के बाद ब्लॉकवार रिटर्निंग अफसर जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के एक-एक वार्ड के नतीजे अपलोड करते रहेंगे।

कोई भी व्यक्ति एनआईसी गोंडा डाट इन पर मतदान के नतीजों को जान सकेगा। इस बाबत जिला उप निर्वाचन अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि दोनो पदों के नतीजे ऑनलाइन किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है।

एक नजर
मतगणना के लिए बनीं कुल टेबल-     272
कुल न्याय पंचायतें -                166

कुल  जिपं सदस्य उम्मीदवार     -         830    
कुल क्षेत्र पंचायत सदस्य उम्मीदवार-     8580

क्षेत्र पंचायत व जिपं सदस्य पद व उम्मीदवार
प्रथम चरण - करनैलगंज तहसील
जिला पंचायत सदस्य पद- 16  उम्मीदवार - 185
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद - 319  उम्मीदवार - 2013   
 
द्वितीय चरण - सदर गोंडा तहसील
जिला पंचायत सदस्य पद - 13    उम्मीदवार - 321
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद - 369- उम्मीदवार - 2859

तृतीय चरण - मनकापुर तहसील
जिला पंचायत सदस्य पद- 11  उम्मीदवार - 204
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद - 255  उम्मीदवार - 1828

चतुर्थ चरण - तरबगंज तहसील
जिला पंचायत सदस्य पद- 11  उम्मीदवार - 120
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद - 297 उम्मीदवार - 1880   
 

यहां होगी मतगणना
ब्लॉक             मतगणना स्थल
करनैलगंज    -        कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज
कटरा बाजार -        भारतीय इंटर कॉलेज कटराबाजार    
परसपुर-             विकास खंड मुख्यालय परसपुर
हलधरमऊ-         प्रान पति मेमोरियल इंटर कॉलेज परसपुर
झंझरी-            जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज गोंडा
पंडरी कृपाल-        गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज गोंडा
इटियाथोक-         जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक
मुजेहना -         बीएचडी इंटर कॉलेज धानेपुर
रुपईडीह-         गांधी आदर्श इंटर कॉलेज खरगूपुर
नवाबगंज-        गांधी इंटर कॉलेज नवाबगंज
बेलसर-            महाराजा देवी बक्श सिंह इण्टर कालेज बेलसर
तरबगंज-            किसान बालिका उ.मा. विद्यालय तरबगंज
वजीरगंज-        दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज वजीरगंज     
मनकापुर-         डीपी इंटर कॉलेज मनकापुर
छपिया-             प्रेमधन इंटर कॉलेज छपिया ।
बभनजोत-        दशरथ सिंह स्मारक महाविद्यालय बभनजोज

मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से 200 मीटर के अंदर बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। केवल उन्हें आने दिया जाएगा, जिनके पास प्रशासन की ओर से दिया गया पास होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें