फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी अदम गोंडवी की पुण्यतिथि

Tue, 08 Nov 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
काजू भरी प्लेट में, व्हिसकी गिलास में, उतरा रामराज अब विधायक निवास में। राजनीति से लेकर आम आदमी की भावनाओं को उनके दिल में उतरकर झकझोर देने वाले जिले के प्रख्यात कवि अदम गोंडवी आज भले ही हमारे बीच में न हों, लेकिन उनकी लिखी तमाम पंक्तियां आज भी लोगों के जेहन में जीवंत हैं। मंगलवार को उन्हीं अदम गोंडवी की पुण्यतिथि पर महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक शाम अदम गोंडवी के नाम कार्यक्रम से कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम छह बजे से शुरू होने वाले कवि सम्मेलन व मुशायरे का शुभारंभ डीएम आशुतोष निरंजन दीप प्रज्जवलित कर करेंगे। अदम गोंडवी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से सोमवार को इसे लेकर बैठक की गई, जिसमें परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह ने मंगलवार की शाम आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी।

इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार, वासुदेव सिंह, राजू मास्टर, पंकज सिंह, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। कवि सम्मेलन व मुशायरे के लिए अनवर जलालपुरी, भोपाल के मंजर भोपाली, डॉ. सरिता शर्मा, अना देहलवी, हरीश गाजीपुर, गौरव चौहान इटावा, जमुना प्रसाद उपाध्याय, अशोक टाटंबरी, शंतशरण त्रिपाठी, हीरा सिंह, मधुर व उपेंद्र सिंह फजीहत को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें