फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकापुर में मतदान आज

Fri, 16 Oct 2015 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले की मनकापुर तहसील क्षेत्र के तीन विकास खंडों में 11 जिला पंचायत सदस्य एवं 255 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के मतदान के लिए शुक्रवार को 696 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मतदान शनिवार को होगा।
विज्ञापन


इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के 204 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1812 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 466423 मतदाता करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तहसील मनकापुर को छह जोन व 64 सेक्टरों में विभाजित किया है और इतने ही सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।

बूथों के रूट चार्ट के साथ तीनों विकास खंड के एडीओ पंचायत को लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने तीनों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को एसडीएम मनकापुर के साथ समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


यह भी चेतावनी दी है कि यदि मतदान के दौरान किसी प्रकार की हिंसा या बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही बूथ कैप्चरिंग करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।

मनकापुर के डीपी इंटर कॉलेज, मसकनवां के प्रेमघन इंटर कॉलेज व बभनजोत ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई।

शुक्रवार को यहां मतदान कर्मियों को ड्यूटी और वाहनों का आवंटन किया गया। पोलिंग पार्टियां समय से पहुंचीं या नहीं, किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हुई इस पर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर इस बात का प्रमाण जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजेंगे।

इन जिला पंचायत सीटों के लिए होगा चुनाव
मनकापुर, भिटौरा, धुसवाचांद, पचपुती जगतापुर, चारू, टीकर, वीरापुर, केशवनगर ग्रंट, हथियागढ़, कूकनगर ग्रंट तथा दौलतपुर ग्रंट जिला पंचायत सीट के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


इनसेट
क्षेत्र पंचायत        पद        प्रत्याशी     मतदाता
मनकापुर        92        430        164071
छपिया            78        440        143877
बभनजोत        85        942        158475
255 क्षेत्र पंचायत सीट के लिए कुल 1812 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान केंद्र            289
मतदेय स्थल            696
संवेदनशील केंद्र        57
अति संवेदनशील        54
अति संवदेनशील प्लस        42
सेक्टर                66
जोन               6

पोलिंग पार्टियों की रवानगी व बनाए गए स्ट्रॉग रूम
मनकापुर - डीपी इंटर कॉलेज परिसर
छपिया - प्रेमघन इंटर कॉलेज, मसकनवां परिसर
बभनजोत-दशरथ सिंह स्मारक महाविद्यालय निपनियां गौरा चौकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें