गोंडा। विद्युत उपकेंद्र झंझरी से संबंधित नया फीडर स्थापित होने के कारण बुधवार को चार घंटे तक शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक शहर के जानकीनगर, मालवीयनगर, राधाकुंड, विष्णुपुरी काॅलोनी, चौक बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी एजाज हुसैन हाशमी ने बताया कि काम पूरा होने के बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी।