फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोरोना के आठ नए मरीज मिले

Tue, 11 Apr 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के चलते मंगलवार को जांच भी बढ़ा दी गई। जिला अस्पताल समेत 18 स्थानों पर कोरोना की जांच की गई। जिसमें 522 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई तथा 455 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। इसमें आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए संक्रमितों के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई है। सभी कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि सभी मरीजों को उनके घर पर दवाएं भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें