फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज बड़गांव से गुरुनानक चौराहे तक वाहनों के आवागमन पर रोक

Tue, 25 Feb 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाशिवरात्रि पर बुधवार को शहर में बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे से गुरुनानक चौराहे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस मार्ग पर सिर्फ श्रद्धालु पैदल ही आवागमन कर सकेंगे। बहराइच, बलरामपुर व अयोध्या जाने वाले वाहनों को मिश्रौलिया-अंबेडकर चौराहे के रास्ते से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आईजी अमित पाठक और एसपी विनीत जायसवाल ने मंगलवार को शहर के दुखहरण नाथ मंदिर व खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर में बैरीकेडिंग, वाहनों के रूट आदि का जायजा लिया। सदर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।
एसपी ने बताया कि सभी मंदिरों व शिवालयों का भ्रमण कर जायजा लिया गया है। राजपत्रित अधिकारियों, सभी धर्मगुरुओं, आयोजकों, शांति समितियों के साथ बैठक की गई है। सभी संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही है। पूर्व से निर्धारित रास्ते से ही पर्याप्त पुलिस बल के साथ शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों में वर्दी और सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में क्यूआरटी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ ही यूपी 112 के वाहनों को भी रूट चार्ट बनाकर विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की निगरानी की जा रही है। भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें