फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी 696 पोलिंग पार्टियां

Sat, 05 Dec 2015 11:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में तृतीय चरण के लिए तीन ब्लॉक क्षेत्रों में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का मतदान कराने के लिए रविवार को 696 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मनकापुर, छपिया व बभनजोत ब्लॉक में अलग-अलग बूथों पर सात दिसंबर को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में तृतीय चरण का जिले के विकास खंड मनकापुर, छपिया व बभनजोत में प्रधान पद के 224 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 2742 पदों के लिए चुनाव होना है।

इस क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 696 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां बूथों पर सात दिसंबर को सुबह सात से 4.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इसके लिए मनकापुर ब्लॉक क्षेत्र के लिए डीपी इंटर कॉलेज मनकापुर, छपिया ब्लॉक के लिए प्रेमघन इंटर कॉलेज व बभनजोत ब्लॉक के लिए दशरथ सिंह स्मारक महाविद्यालय नेपनिया से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन


वहीं पोलिंग पार्टियां के रवानगी के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को अधिग्रहीत किए गए वाहनों को जिला मुख्यालय से ब्लॉकवार पोलिंग पार्टियां के रवानगी स्थल के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें