फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की धूम, आज 355 जोड़े थामेंगे एक-दूजे का हाथ

Wed, 22 Jul 2026 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में बृहस्पतिवार को 355 जोड़े नए जीवन की शुरुआत करेंगे। शहर स्थित रॉयल पैराडाइज मैरिज लॉन में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मनकापुर, छपिया, बभनजोत, इटियाथोक, परसपुर, करनैलगंज, रुपईडीह समेत आठ विकासखंडों के चयनित लाभार्थी समारोह में शामिल होंगे। कुल 355 जोड़ों में 322 हिंदू और 33 मुस्लिम जोड़े शामिल हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें वधू के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे हस्तांतरित की जाएगी। इसके अलावा 21 हजार रुपये की गृहस्थी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा 15 हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें