फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तिरंगे के पीछे सारा हिंदुस्तान चले...

विज्ञापन
फोटो-12-गोंडा के करनैलगंज में तिरंगा रैली निकालते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। एक तिरंगे के पीछे सारा हिंदुस्तान चले गीत के संग रविवार को पूरे जिले मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा व रैली में लोगों ने पूरे जोश के साथ शामिल होकर भारत माता के जयकारे लगाए। वाहनों पर बज रहे देशभक्ति के गीत लोगों के भीतर देश सेवा का जज्बा पैदा करते रहे। तिरंगा यात्रा व रैली में अफसरों के साथ छात्र-छात्राओं, विभिन्न संगठनों के लोगों व आमजन ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्रीलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने लोहिया धर्मशाला से तिरंगा यात्रा निकाली। डीएम ने आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा समापन एलबीएस कालेज में किया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार पांडेय, प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
डीएम ने कलेक्ट्रेट गेट से 75 स्कूटी को तिरंगा झंडा के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सीआरओ जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार उपस्थित रहे। महिला थाना से महिला आरक्षियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। एएसपी शिवराज, सीओ शिल्पा वर्मा, महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, नेहा सिंह, अमिता दूबे, शिखा वर्मा, चंद्रप्रभा मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा दुख निवारणसाहब मालवीयनगर के सचिव विक्की सिंह के नेतृत्व में शहर में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। सैकड़ों बाइक पर निकले युवाओं ने भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगाए। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान हरजीत सिंह छाबड़ा, महामंत्री राजेंद्र सिंह खुराना, महेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, इकबाल सिंह, बाबू सिंह, धनंजय सिंह, रवि यादव, रजत तिवारी, बृजऊलाल तिवारी शामिल रहे।
कटरा विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रुपईडीह से लेकर बालपुर बाजार तक निकाली गई। विधायक ने कि आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यात्रा में युवाओं का जोश दिखा। धर्मपाल सिंह, पप्पू तिवारी, सतेंद्र तिवारी, अखिलेश गुप्ता, सचिन तिवारी, राजकुमार पांडेय, बेचू लाल, हर्षवर्धन सिंह, राम पाल शुक्ल आदि मौजूद रहे।

फोटो-8-गोंडा के महिला थाना से तिरंगा यात्रा निकालतीं महिला आरक्षी। -संवाद- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें