फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की तिरंगा रैली से लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सांसद की तिरंगा यात्रा रैली से घर लौट रहे एक साइकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर वाहन और चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुदई पुरवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (55) रविवार को सांसद बृज भूषण शरण सिंह की तिरंगा रैली में शामिल होने साइकिल से करनैलगंज बस स्टॉप आए थे। रैली से वापस घर आते समय गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एसबीआई बैंक के पास डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। राहगीरों ने पीछा करके डंपर चालक को पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस डंपर समेत चालक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामगोपाल की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें