रेक्सड़िया गांव के रास्ते व विनोद के घर के पास तैनात पुलिस बल। संवाद
परसपुर/टिकरी। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के रेक्सड़िया पहुंचने की सूचना पर रविवार को पुलिस-प्रशासन ने जिले की अयोध्या सीमा पर कटरा शिवदयालगंज व गांव की घेराबंदी कर दी। परसपुर-भौरीगंज मार्ग से शाहपुर बाजार और मृतक विनोद साहनी के घर तक जगह-जगह पुलिस तैनात रही। रास्ते में बैरिकेडिंग कर लोगों की जांच की गई और आधार कार्ड देखने के बाद ही आगे जाने दिया गया।
चंद्रशेखर आजाद के आने की सूचना पर उनके समर्थक भी आसपास जुटने लगे। कई समर्थक नीला गमछा डाले नजर आए। इससे पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने मृतक के घर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसओ परसपुर लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। बाद में चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में रोके जाने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। (संवाद)
विनोद हत्याकांड की सीपीआई ने की निंदा
गोंडा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल ने विनोद कुमार साहनी की हत्या की निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। जिला मंत्री ईश्वर शरण ने कहा कि परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और आजीवन सुरक्षा दी जाए। वहीं, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शेष चौरसिया समेत अन्य लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान अनमोल पांडेय, चंद्रिका पासवान, लल्लन चौरसिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
रेक्सड़िया गांव के रास्ते व विनोद के घर के पास तैनात पुलिस बल। संवाद
रेक्सड़िया गांव के रास्ते व विनोद के घर के पास तैनात पुलिस बल। संवाद